कटिहार, दिसम्बर 5 -- कटिहार, एक संवाददाता। सहायक थाना क्षेत्र के जीआरपी चौक पर होमगार्ड जवान को ड्यूटी पर ले जा रही टोटो हादसा में गाड़ी के चालक को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि चालक की पहचान जीआरपी चौक निवासी सुबोध मंडल के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को थाना से डीआरएम बिल्डिंग कार्यालय के समीप स्थित स्टेट बैंक ड्यूटी जा रही दो महिला होमगार्ड जवान टोटो पर सवार हुई थी। मगर टोटो सवार शराब का सेवन कर रखा था। इस कारण वह अनियंत्रित होकर टोटो को नाला के समीप गिरा दिया। इससे दोनों होमगार्ड जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। इस मामले में टोटो चालक पर केस दर्ज किया गया था। जिसे गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराने के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...