आजमगढ़, दिसम्बर 2 -- मुहम्मदपुर। गंभीरपुर बाजार में पुलिस चौकी के पास तहरीर लिखवाने के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान धक्का लगने से 34 वर्षीय सुजीत यादव पुत्र श्रीप्रसाद यादव रोड पर गिर गया। वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के भतीजे बिंदेश यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। गंभीरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...