प्रयागराज, फरवरी 11 -- शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी द्वारा आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को भी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता संबंधी संसद में दिए उत्तर से आक्रोशित शिक्षकों ने बुधवार को सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में जयंत चौधरी के पुतले को दहन का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने पुतला जलाने का मौका नहीं दिया। जयंत चौधरी मुर्दाबाद, काला कानून वापस लो जैसे नारे लगा रहे शिक्षकों से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के दौरान पुलिसकर्मी पुतला छीनकर वहां से चले गए। इसके बाद शिक्षकों ने संसद में दिए उत्तर की प्रतियां जलाकर आक्रोश जताया। शिक्षिकाओं की अधिक संख्या होने के कारण महिला पुलिसकर्मी भी मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.