मुंगेर, मई 5 -- मुंगेर, एसं। रविवार की शाम घक्का मारने वाले को समझाने गये एक युवक को भारी पड़ गया। उसकी स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। जिसे परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनौधा गांव निवाी मो. मुख्तार मोटर साइकिल से पूरबसराय से घर बनोधा जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दूसरी मोटर साइकिल सवार ने धक्का मार दिया। जिसमें वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना पर उसका भाई इश्तेखार पहुंचा और धक्का मारने वालें को खोजते हुए बांक मोड़ पहुंचा। जहां इश्तेखार धक्का मारने को सझामने लगा, तभी उसने स्थानीय लोगों के साथ मिल कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसमें वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक वह बेहोशी से बाहर नहीं निकल सका था।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.