मैनपुरी, जनवरी 4 -- कस्बा नवीगंज के निकट टोल टैक्स के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर किशोर की मौत के मामले में पिता ने गांव के ही लोगों पर धक्का देकर मारने का आरोप लगाया है। पहले मामला ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर हादसे में मौत होने का बताया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद रविवार को मृतक का शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र के ग्राम लोधीपुर निवासी शिवकुमार पुत्र वीरपाल ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि दो माह पहले उसका जमीन विवाद रामकिशोर उर्फ भूरे पुत्र लाखन सिंह, छोटू पुत्र रामकिशोर, नितिन पुत्र कमलेश निवासीगण लोधीपुर थाना बेवर के साथ हुआ था। इसी विवाद को लेकर उपरोक्त आरोपियों ने उसके 15 वर्षीय पुत्र रूपेश को तीन जनवरी को घर से बुलाकर ले गए और आलू बेच...