देवरिया, जनवरी 2 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रामपुर गौनरिया चौराहे के करंज मोड़ से बुधवार की रात चोरों ने दरवाजे पर खड़ी एक बोलेरों को धक्का देकर उड़ा दिया। वाहन स्वामी व पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन चोर बोलेरो लेकर फरार हो गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले रामानंद यादव महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर गौनरिया चौराहे के करंज मोड़ के समीप मकान बनवाकर रहते हैं। उनकी बोलेरो भी वहीं खड़ी होती थी। बुधवार की रात भी दरवाजे पर ही बोलेरो खड़ी थी। रात को चोर उनके दरवाजे पर पहुंचे और बोलेरो को धक्का देकर हाटा मार्ग पर उतार दिए। शीशा तोड़कर चोर बोलेरो को चालू कर फरार हो गए। बोलेरो चालू होते ही रामानंद को भनक लग गई और वह बाइक से पीछा करते हुए गौरीबाजार तक पहुंचे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.