धनबाद, अगस्त 29 -- जोडापोखर, प्रतिनिधि। धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ ने अमृता देवी विश्नोई के बलिदान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जियलगोरा मानस मंदिर प्रांगण में पौधरोपण किया। मुख्यातिथि पूर्वी क्षेत्र प्रभारी इनामुल हक ने पौधरोपण करते हुए कहा कि 28 अगस्त को संघ धरातल पर हो रहे ग्लोबल वार्मिंग एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम करता है। इस अवसर पर बरारी मोड़ कालीमंदिर के प्रांगण में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कुल 31 वृक्ष के पौधें लगाए गए। जिसमें आम, जामुन, कटहल,निम,निम्बू, अनार, तेजपत्ता आदि शामिल थे। इस अवसर पर संघ के महामंत्री उमेश सिंह,के के सिंह,धर्मजीत चौधरी,रानी गोस्वामी,इस्माइल मल्लिक,उज्ज्वल डे,अनुभावक पंडित आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.