गिरडीह, जुलाई 22 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के शाली पंचायत का हरिलवा तरी कुसैया पुल के बारिश में धंसने की खबर हिंदुस्तान में सोमवार को प्रकाशित होते ही गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव ने इसे संज्ञान में लिया। उनके निर्देश पर विशेष प्रमंडल के तकनीकी दल ने कार्यपालक अभियंता की अगुवाई में उक्त पुल का मुआयना किया। पुल के नव निर्माण के लिए उसकी मापी भी की। दो सौ मीटर पुल की लंबाई मापी गई। उपायुक्त के आदेश पर विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संतोष मरांडी, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता ने स्थल का अवलोकन कर आवश्यक रिपोर्ट तैयार किया। मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष जुनेद आलम, स्थानीय पंचायत के मुखिया सह प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी, पंचायत सचिव गणेश पासवान, भाजपा के सच्चिदानंद सिंह सहित प्रखंड के कर्मी एवं ग्रा...