नई दिल्ली, जनवरी 24 -- कलर्स का नया रियलिटी शो द 50 1 फरवरी से स्ट्रीम होगा। इस शो में इंडस्ट्री के जानेमाने चेहरे नजर आनेवाले हैं। सपना चौधरी, शिव ठाकरे, करण पटेल, दिव्या अग्रवाल, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल जैसे सिलेब्स शो का हिस्सा होंगे। इस बीच दो ऐसे कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ रहे हैं जिन्हें सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ये नाम हैं हिना खान और रुबीना दिलैक। हालांकि, इन नामों पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।द 50 में आएंगी रुबीना और हिना खान? बीबी तक की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक द 50 में कंटेस्टेंट बनकर आ सकती हैं। वहीं, फिल्मी विंडो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हिना खान रियलिटी शो का हिस्सा हो सकती हैं। फैंस इन दोनों नामों को सुनकर बहुत ज्यादा खुश और उत्साहित हैं। रुबीना दिलैक और हिना खान बिग बॉ...