नई दिल्ली, जनवरी 15 -- बिग बॉस 19 के फिनाले के बाद से ही रियलिटी शो द 50 की चर्चा है। शो जल्द ही कलर्स टीवी पर शुरू होगा। शो का प्रमोशन फराह खान कर रही हैं। शो में आनेवाले दो कंटेस्टेंट्स के नाम कंफर्म हो गए हैं। पहला नाम टीवी एक्टर करण पटेल का है। करण पटेल ने खुद इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी। करण पटेल के बाद डिजिटल कंटेंट क्रिएटर फैसल शेख ने भी शो में अपनी एंट्री कंफर्म की है।फैजू ने वीडियो पोस्ट कर फैंस को दी खुशखबरी फैसल शेख को फैजू के नाम से भी जाना जाता है। फैजू ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके जानकारी दी है। उन्होंने ने जो वीडियो पोस्ट किया उसकी शुरुआत में फैजू व्लॉग बना रहे होते हैं। वो कुछ बात कर रहे होते हैं कि तभी उनके घर की डोरबेल बजती है। वो दरवाजा खोलते हैं, लेकिन दरवाजे पर कोई नहीं होता है। इसके ब...