गंगापार, जनवरी 12 -- क्षेत्र के भीटी गांव में आयोजित सुपरस्टार क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में द लीजेंड क्रिकेट क्लब ऊंज (भदोही) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए औरा प्रयागराज को छह विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। निर्धारित 16 ओवरों के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए औरा टीम ने 109 रनों का लक्ष्य रखा। ऊंज की ओर से अमन सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके। संदीप यादव ने 3 ओवर में 22 रन पर 2 विकेट तथा मंगेश यादव ने 3 ओवर में 28 रन पर 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऊंज की टीम ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 13 ओवर 4 गेंदों में 4 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाकर जीत दर्ज की। विकास पांडे ने 30 रन, गोलू सिंह ने नाबाद 45 रन और अमन सिंह ने नाबाद 16 रन की पारी खेली।...