बदायूं, जनवरी 9 -- बदायूं। शिक्षक एवं साहित्यकार राजवीर सिंह 'तरंग' को बिलासा साहित्य शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ के छंदाचार्य डॉ. रामनाथ साहू ननकी ने द मैजिक बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड-2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान तरंग को नव प्रसारित छंद विधान पर सृजित प्रणत छंद ग्रंथ में अर्थ समवृत छंद लेखन के लिए 129 अन्य सृजनकारों के साथ से मिला है। इस उपलब्धि पर संस्था के संस्थापक डॉ. रामनाथ साहू ननकी, कारवान-ए-अमजद अकादमी के संस्थापक अहमद अमजदी बदायूंनी, हरि प्रताप राठौड़, शम्स मुजाहिदी, अमन फर्रूखाबादी, विष्णु असावा, ओजस्वी जौहरी, अचिन मासूम, प्रभाकर सक्सेना, चंद्रवीर सिंह, आमिर फारुक, ज्योति सक्सेना, बीपी सिंह गौतम, भूपेंद्र आदित्य, मुनेंद्र पाल, सुनीता वर्मा, अशोक कुमार ने तरंग को शुभकामनायें दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...