जमशेदपुर, फरवरी 6 -- बंगभाषियों की पुरानी और प्रतिष्ठित संस्था द मिलानी ने बुधवार को 113वां स्थापना दिवस मनाया। मुख्य अतिथि पोटका के विधायक संजीव सरदार ने संस्था को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिलानी कला-संस्कृति के क्षेत्र में शुरू से ही अग्रणी रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसके सदस्यों और कला-संस्कृति को नया आयाम मिलेगा। स्थापना दिवस की शुरुआत सुबह 11 बजे अध्यक्ष शेखर डे और महासचिव दीपांकर उर्फ राजू दत्ता ने क्लब का ध्वजारोहण कर किया। सुर संगम टीम ने क्लब सॉन्ग प्रस्तुत किया। दिवंगत पदाधिकारियों और संस्थापक सदस्यों स्व. अमियो भूषण शर्मा, शिबप्रसाद बनर्जी, शांतिराम चक्रवर्ती को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया और बंगाली खानपान की व्यवस्था की गई। शहर के जाने-माने कलाकारों ने म्यूजिकल इव...