जमशेदपुर, नवम्बर 17 -- बिष्टूपुर स्थित द मिलानी क्लब की 81वीं आमसभा सत्र 2025-28 के लिए रविवार को हुई। सुबह 11 बजे आमसभा का आयोजन और दोपहर 12 बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव में 278 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया। इस बार कार्यकारिणी में सदस्यों की संख्या 21 से बढ़ाकर 25 कर दी गई है। अध्यक्ष पद पर शेखर डे फिर से बने रहे। सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक सरयू राय उपस्थित थे। नेताजी सुभाष मंच का उद्घाटन मुख्य अतिथि और अध्यक्ष शेखर डे ने किया। इस मौके पर मिलानी क्लब के सदस्यों ने संगीत प्रस्तुति दी। चुनाव प्रक्रिया इलेक्शन ऑफिसर ए. श्रीनिवास राव की देखरेख में हुई। आमसभा में 300 से अधिक सदस्य मौजूद रहे। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें कोलकाता से सारेगामापा के शौभन गांग...