गया, मार्च 18 -- द मगध सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के शाखाओं को अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही लोगो को डिजिटल सेवाएं उपलब्ध करायी जाएगी। बैंक शाखाओं को अपग्रेडेशन के लिए विभागीय स्तर से प्रक्रिया तेज की गई है। सहकारिता बैंक के शाखाओं को डिजिटलाइजेशन किये जाने से ग्राहकों को डिजिटल और ऑनलाइन सेवा की सुविधा मिलेगी और व्यवस्था बढ़ने से लोगो को सहूलियत भी मिलेगी। सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने बताया कि सहकारिता बैंकों के साथ हीं द मगध सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के माध्यम से किसानों, सहकारी समितियों व सदस्यों को डिजिटल व ऑनलाइन सेवा उपलब्ध कराने के लिए बैंक शाखाओं को डिजिटलाइजेशन किये जाने की प्रक्रिया तेज की गई है। इससे लोगो को काफी सहूलियत मिलेगी। गया सहित औरंगाबाद,अरवल, नवादा व जहानाबाद जिले में संचालित बैंक की शाखाएं को डिजिटलाइजेशन किया जाना है। ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.