दरभंगा, फरवरी 8 -- दरभंगा। शहर के रामबाग स्थित द फाउंडेशन एकेडमी में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साउथ बिहार व नालंदा यूनिवर्सिटी के पूर्व रजिस्ट्रार एवं डब्ल्यूआईटी के पूर्व निदेशक डॉ. एम नेहाल रहे। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ समाज से जुड़ना भी सीखना चाहिए। समारोह में कई शिक्षाविद उपस्थित रहे। एकेडमी की निदेशिका सुगंधा चौधरी, विद्यालय की प्राचार्या मंजरी कुमारी ने अतिथियों संग दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ट्रस्टी डॉ. विशाल गौरव ने विद्यालय की प्रगति की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...