शामली, फरवरी 4 -- द न्यू हाइट्स एकेडमी में आज दो दिवसीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण बौद्धिक विकास के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर श्रेणी 1 (कक्षा नर्सरी से कक्षा 1) एवं श्रेणी 2 (कक्षा 2 से 4 तक) का सफल आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के चारों हाउस- ऑक्सफोर्ड, प्रिंसटन, कैम्ब्रिज एवं हार्वर्ड के विद्यार्थियों ने जोश और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बाद श्रेणी-1 में हार्वर्ड हाउस ने विजेता का स्थान प्राप्त किया, जबकि फर्स्ट रनर अप प्रिंस्टन हाउस रहा। वहीं श्रेणी-2 में कैम्ब्रिज हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और ऑक्सफोर्ड हाउस को द्वितीय स्थान मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा...