गढ़वा, फरवरी 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर के चिनिया रोड स्थित द न्यू सिटी हॉस्पिटल में एक नवजात बच्चे को बंधक बनाने के मामले को लेकर जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है। सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कैनेडी ने बताया कि द न्यू सिटी हॉस्पिटल की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच प्रक्रिया में अस्पताल का निबंध और डॉक्टर की उपस्थिति से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जाएगी। जांच प्रक्रिया गलत पाए जाने पर अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई होगी। बताते चलें कि पिछले 18 जनवरी को एक नवजात बच्चे को सदर अस्पताल से बहला फुसलाकर द न्यू सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां नवजात शिशु में विभिन्न तरह की बीमारी का बहाना बनाकर शिशु के परिजनों से पैसे की मांग किया जा रहा था। परिजन के द्वारा करीब 70 हजार रुपए दिया गया था। उसके बाद बचे हुए राशि नहीं देने पर नवजात बच्चे क...