नैनीताल, फरवरी 4 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसए मैदान में बुधवार से पृथ्वीराज कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहला मुकाबला गेम चेंजर और द जंगल रिजॉर्ट के बीच खेला गया। जिसमें द जंगल रिजॉर्ट की टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गेम चेंजर ने 20 ओवर में 136 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने हुए द जंगल रिजॉर्ट की टीम ने 4 विकेट शेष रहते मुकाबला जीता। आयोजकों ने बताया कि आज गुरुवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला कृष्णापुर-11 बी और पीडब्ल्यूडी-11 व दूसरा मुकाबला सिटी-11 और बंकर-11 की टीम के बीच होगा। यहां क्रिकेट सचिव रवि जोशी, सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, सभासद मनोज साह जगाती, अंकित चंद्रा, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.