फरीदाबाद, दिसम्बर 12 -- फरीदाबाद। गांव भूपानी स्थित रावल क्रिकेट मैदान पर 79वें पीसीके कप के मुकाबले में द ए टीम ने पीसीके क्रिकेट अकादमी के खिलाफ 11 रन से जीत दर्ज की। द ए टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। पवन शर्मा व अनिकेत चौधरी ने 42-42 और आशुतोष चौधरी 36 रन बनाए। पीसीके क्रिकेट अकादमी की ओर से बब्बी, जितिन और विन्नी ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते पीसीके क्रिकेट अकादमी तीन विकेट के नुकसान पर 153 रन ही बना सकी। नवीन ने 69, लवीश ने 44 और अजय गोयल ने 12 रन बनाए। पवन शर्मा को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...