अमरोहा, जनवरी 14 -- अमरोहा। द आर्यंस स्कूल जोया में मंगलवार को लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व धूमधाम संग मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक चौधरी हरपाल सिंह, अनिल कुमार सिंह, निदेशक अमन लिट्ट एवं गौरव चौधरी समेत प्रधानाचार्य आदेश सिंह ने लोहड़ी जलाकर परिक्रमा की। मूंगफली, रेवड़ी व पोपकोर्न की लोहड़ी में आहुति दी। छात्र-छात्राओं समेत शिक्षकों को मूंगफली, रेवड़ी एवं पॉपकोर्न वितरित किए। प्रधानाचार्य आदेश सिंह ने लोहड़ी पर्व के महत्व को बताया। प्रबंधक चौधरी हरपाल सिंह, अनिल कुमार सिंह, निदेशक अमन लिट्ट एवं गौरव चौधरी ने लोहड़ी एवं मकर सक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं। संचालन गतिविधि प्रभारी जागृति कौशिक, चांदनी बत्रा एवं चिरंजीव कौर ने किया। इस दौरान अजीत सिंह, ममता, शालिनी भारद्वाज, विनीत कुमार शर्मा, सुमित चौधरी, प्रेरिता, अनिल कुमार, फुरकान सैफी, सच...