मुरादाबाद, जनवरी 12 -- मुरादाबाद। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के मैदान में चल रही किड्स प्रीमियर लीग में सोमवार को खेले गए मुकाबले में द आर्यंस बेशर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एनजी स्मेशर्स को एकतरफा मुकाबले में 201 रन से पराजित कर दिया। मैच में टॉस द आर्यंस बेशर्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए द आर्यंस बेशर्स ने 28.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 281 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनजी स्मेशर्स की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम 22 ओवर में मात्र 80 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शानदार शतकीय पारी के लिए मोहम्मद शरीक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान एमपीएस के प्रधानाचार्य शकील, मिर्जा दानिश आलम, प्रियांशु जोशी, रोहित, शरीफ शेख, सलीम सर, शांतनु दीक्षित, रोहित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.