रांची, मार्च 30 -- रांची, संवाददाता। अनिकांत ग्रुप की ओर से निर्मित बारियातु स्थित द आईकॉन मॉल में रविवार को टाटा जूडियो का भव्य शुभारंभ हुआ। कंपनी के निदेशक धर्मेंद्र जैन, अक्षत जैन और अनिकांत जैन ने कहा कि यह रांची के लोगों का एक लाइफस्टाइल लैंडमार्क होगा। कंपनी के डायरेक्टर अक्षत जैन ने कहा कि यह मॉल शॉपिंग, डाइनिंग, मूवी और एंटरटेनमेंट का एक बेहतरीन संयोग होगा। यहां लोगों को अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक अच्छा विकल्प मिलेगा। अनिकांत जैन ने कहा कि यह मॉल आने वाले समय में रांची के लोगों के लिए शॉपिंग और एंटरटेनमेंट के लिए सबसे पसंदीदा विकल्प बन कर उभरेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...