रामपुर, फरवरी 8 -- दढ़ियाल। कोतवाली टांडा की चौकी दढ़ियाल से रविवार देर शाम को कांवड़ियों के दो जत्थे हरिद्वार के लिए रवाना हुए। महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर कांवड़ यात्रा का सिलसिला शुरू हो गया है। बम-बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़ियों के दो जत्थे रविवार को दढ़ियाल से हरिद्वार के लिए रवाना हुए । नगरवासियों ने सभी कांवड़ियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। बीती शाम वार्ड नंबर 5 स्थित मोहल्ला फत्तावाला स्थित हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में कांवड़िए एकत्र हुए। यहां पूजा-अर्चना के बाद बम-बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़िए हरिद्वार के लिए प्रस्थान कर गए। कांवड़िए हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर महाशिवरात्रि के अवसर पर लौटेंगे और विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। इस मौके पर नगर निवासी निखिल चौहान ने कहा कि सावन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.