रामपुर, दिसम्बर 3 -- दढ़ियाल में गन्ने की बेतरतीब ट्रैक्टर-ट्रालियां मंगलवार को मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर जाम का सबब बन गईं। कुछ ही देर में भीषण जाम लग गया। नगर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जिसमें रोजाना जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। नो एंट्री में भी खनन वाहन और ट्रक दौड़ रहे हैं। आए दिन जाम के कारण राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। गन्ने का सीजन शुरू होते ही ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियां जाम का सबब बनने लगी हैं। दढ़ियाल में मुरादाबाद-बाजपुर रोड पर आए दिन जाम लग रहा है। मंगलवार दोपहर भी यहां जाम लग गया। दढ़ियाल में त्रिवेणी शुगर मिल होने के साथ ही बड़ी संख्या में कोल्हू भी लगे हैं। इस कारण यहां आसपास के तमाम गांव से गन्ने की ट्रैक्टर ट्रालियां दिन निकलते ही आनी शुरू हो जाती हैं। मंगलवार दोपहर तमाम ट्रैक्टर ट्राली दढ़ियाल ...