रामपुर, जनवरी 13 -- कोतवाली टांडा में चौकी दढ़ियाल क्षेत्र के गांव सूरजपुर निकट माजा फॉर्म के पास काशीपुर रोड पर देर शाम एक बाइक सवार युवक गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। सामने से आ रही तेज रोशनी के कारण युवक बाइक से नियंत्रण खो बैठा। राहगीरों ने उसे गड्ढे से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल युवक की पहचान उत्तराखंड में काशीपुर क्षेत्र के गांव शिवलालपुर डल्लु कुंडेश्वरी निवासी रोबिन पुत्र राम रतन के रूप में हुई है। रोबिन देर शाम काशीपुर से दढ़ियाल की तरफ जा रहे थे। चौकी क्षेत्र के सूरजपुर निकट माझा फॉर्म गांव के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही गाड़ी की तेज रोशनी से उसकी आंखें चौंधिया गईं। इसी दौरान वह सड़क किनारे स्थित गड्ढे से बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे वह रोड पर ही गड्ढे में गिर गिरकर गंभीर रूप से घा...