रामपुर, जनवरी 8 -- कोतवाली टांडा क्षेत्र में गुरुवार सुबह दढ़ियाल से चलकर नोएडा जा रहा एक डंपर टांडा बाजपुर रोड पर पलट गया। गनीमत रही कि डंपर सड़क किनारे खंती में पलटा, वरना राहगीर चपेट में आकर घायल हो सकते थे हालांकि इस हादसे में डंपर चालक व क्लीनर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों का इलाज कराया। कोतवाली टांडा के चौकी दढ़ियाल क्षेत्र में जिला हापुड़ के गांव मुराहपुर निवासी अब्दुल्ला गुरुवार को चौकी दढ़ियाल क्षेत्र के गांव अकबराबाद से रेत भरा डंपर लेकर नोएडा जा रहा था। टांडा बाजपुर रोड पर स्थित जटपुरा की नहर के पास गुरुवार सुबह करीब 5 बजे रेत से भरा डंपर अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरा। इसी दौरान चालक अब्दुल्ला व उसका क्लीनर यासीन गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार दोपहर को तीन क्रेनों द्वारा खाई में पलटे डंपर को निकाला गया। जिससे टांडा बाजप...