रामपुर, दिसम्बर 25 -- दढ़ियाल संवाददाता। कोतवाली टांडा के चौकी दढ़ियाल में स्थित त्रिवेणी शुगर मिल मिलक नारायणपुर के सामने बुधवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। टांडा की ओर से आ रही एक कार और त्रिवेणी शुगर मिल से गन्ना डालकर फैक्ट्री की ओर से आ रहा ट्रक की त्रिवेणी शुगर मिल के गेट के सामने टांडा बाजपुर रोड पर टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक ओर युवती गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) टांडा भिजवाया। दोनों घायलों की पहचान सुनील कुमार और रीनू थाना स्वार क्षेत्र के गांव नरपतनगर के रूप में हुई है । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, त्रिवेणी शुगर मिल में गन्ना डालकर ट्रक चालक तेज रफ्तार व लापरवाही से वा...