रामपुर, जनवरी 12 -- दढ़ियाल में करीब ग्यारह दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अधिशासी अधिकारी की तैनाती नहीं हो सकी है। रविवार को नगर वासियों ने प्रदर्शन कर अधिशासी अधिकारी की तैनाती की जल्द ही मांग की है। जिसके कारण नगर के विकास कार्य, सफाई व्यवस्था और अन्य आवश्यक सेवाएं पूर्ण रूप से ठप हो गई हैं। पूर्व में डिप्टी कलेक्टर रामपुर राजेश कुमार पर अधिशासी अधिकारी दढ़ियाल का पदभार था। एक दिसंबर से अब यह पद खाली है। जिसका खामियाजा नगरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं, नगर पंचायत कार्यालय से काशीपुर रोड पर नगर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित है। भीषण कोहरे और ठंड में नगरवासी इस दूरी को तय कर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचते हैं। लेकिन ,अधिशासी अधिकारी के न होने से सभी कार्य ठप पड़े हैं। स्थानीय निवासियों वार्ड नंबर पांच सभासद अजय चौहान, सुरेंद्र सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.