चक्रधरपुर, फरवरी 6 -- बंदगांव। बंदगांव प्रखंड के बिरसा भगवान प्लस टू उच्च विद्यालय तथा चक्रधरपुर प्रखंड के झरझरा पंचायत के दड़कादा गांव में चार-चार कमरों वाले दो नए स्कूल भवनों का शिलान्यास गुरुवार को विधिवत हुआ। शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई एवं विधायक प्रतिनिधि पिरु हेम्ब्रम ने पूजा-अर्चना, नारियल फोड़ तथा शिलापट का अनावरण कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना विधायक सुखराम उरांव की प्राथमिकताओं में शामिल है। नए स्कूल भवन के निर्माण से छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और पठन-पाठन की सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति से आग्रह किया कि भवन निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो और समयसीम...