मैनपुरी, अप्रैल 25 -- नगर के कुरावली रोड स्थित आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मैनपुरी के इंटरमीडिएट के छात्र तनिष्क राजपूत ने जनपद में द्वितीय स्थान पाया है। तनिष्क ने 91.20 प्रति अंक हासिल किए। तनिष्क अपनी सफलता से बेहद खुश हैं और आगे यूपीएससी की तैयारी कर देश की सेवा करना चाहते हैं। जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम ढिबइया अख्तियारपुर निवासी स्व. विनोद कुमार के पुत्र तनिष्क राजपूत सामान्य परिवार से आते हैं। तनिष्क की मां अर्चना देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं और किसान पिता विनोद कुमार की वर्ष 2018 में मौत हो चुकी है। तनिष्क दो भाई और एक बहन में सबसे छोटे हैं। बहन एमएससी की पढ़ाई कर रही हैं। तनिष्क कहते हैं कि उन्होंने हॉस्टल में रहकर पढ़ाई की। उन्होंने क्रिकेट भी खेला और रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई की। वह इस मेहनत को आगे भी जारी रखते हुए यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.