रामगढ़, फरवरी 21 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी द्वितीय रंग रंगीला फागुन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर 26 फरवरी को प्रातः 10 बजे से छावनी फुटबॉल ग्राउंड से विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे बाबा का निशान लेकर श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत छावनी फुटबॉल ग्राउंड में विधिवत ध्वजा और निशान पूजन से होगी। इसके बाद सभी कूपनधारी महिलाओं और श्रद्धालुओं को निशान प्रदान किया जाएगा। यात्रा के दौरान बाबा की आकर्षक झांकियां, बैंड पार्टी की मधुर धुनें, स्थानीय और बाहरी कलाकारों की ओर से प्रस्तुत भजन भक्तों को भक्ति भाव में सराबोर करेंगे। यह निशान यात्रा फुटबॉल ग्राउंड से आरंभ होकर नेहरू रोड स्थित श्याम मंदिर के साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.