चमोली, जुलाई 29 -- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान जनपद चमोली में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इस चरण में दशोली, नंदानगर, गैरसैंण, कर्णप्रयाग और पोखरी विकास खंडों के 411 मतदेय केंद्रों पर मतदान हुआ। मंगलवार को सभी मतदान केंद्रों से 431 पोलिंग पार्टियां सकुशल विकास खंड मुख्यालयों पर पहुंच गईं। नियमानुसार जांच के बाद सभी मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रख दिया गया है। इस चरण में कुल 66.47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी स्ट्रॉन्ग रूमों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्वक पूरा हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.