गाजीपुर, फरवरी 24 -- सादात। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के दूसरे चरण का 'पोषण भी, पढ़ाई भी' प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हुआ। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर प्रशिक्षु 100 कार्यकत्रियों को सीडीपीओ सोनम सिंह ने प्रमाणपत्र वितरित किया। प्रशिक्षण के दौरान सीडीपीओ सोनम सिंह के साथ सुपरवाइजर मंजू सिंह, पार्वती देवी, अंजली सिंह, शिखा कनौजिया और ममता मौर्या ने प्रतिभागी कार्यकत्रियों को 'पोषण भी, पढ़ाई भी' के महत्व से अवगत कराया। प्रशिक्षणार्थियों को प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें सहजता से समझाने के लिए पीपीटी, प्रोजेक्टर और वीडियो का भी उपयोग किया गया। बच्चों के मस्तिष्क विकास और उनकी ऊर्जा परखने के लिए क्विज भी हल कराए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...