पटना, फरवरी 2 -- बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ी राहत देते हुए विभिन्न विभागों में होने वाली नियुक्तियों के लिए रिक्तियों की संख्या में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। आयोग ने द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 25,311 कर दी है। पहले पदों की संख्या 24492 थी, जिसमें 819 रिक्तियां जोड़ी गई है। अब 25311 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसमें अनारक्षित वर्ग में 11,145 पद, अनुसूचित जाति के लिए 3,525, अनुसूचित जनजाति के लिए 241, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 4,298, पिछड़ा वर्ग के लिए 2,755 व पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 839 पद निर्धारित किए गए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 2,508 पद रखे गए हैं। स्वतंत्रता सेनानी कोटा के तहत 516 पद आरक्षित हैं। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी ...