कानपुर, जनवरी 28 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सुपीरियर स्पिरिट्स स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर आयोजित द्वितीय आनंद राव पाटिल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन दो फरवरी से किया जा रहा है। टूर्नामेंट सचिव प्रमोद पाटिल ने बताया कि कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध सीनियर डिवीजन की 8 टीमें इसमें प्रतिभाग करेंगी। 35 ओवर के नॉक आउट मैच कानपुर साउथ और राष्ट्रीय ग्राउंड में खेले जाएंगे। सुपीरियर स्पिरिट्स स्पोर्ट्स एकेडमी, नेशनल यूथ, साउथ जिमखाना, खेरापति, आदर्श, भरत, एसएस क्लब, बीसीए टीमें हिस्सा लेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...