बिजनौर, जनवरी 6 -- मंगलवार को बहादारपुर स्थित द्वारिकेश शुगर मिल प्रबंधन द्वारा ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए गए। मिल के मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना) उमेश कुमार सिंह बिसेन ने पुष्पगुच्छ भेंट करके मुख्य अतिथि सीओ आलोक कुमार सिंह तथा गन्ना समिति के चेयरमेन सरदार मलकीत सिंह का स्वागत किया। द्वारिकेश समूह के वरिष्ठ अधिशासी उपाध्यक्ष (कॉर्पोरेट) सलिल एस आर्य ने कहा कि समूह द्वारा नियमित तौर पर विभिन्न सामाजिक कार्य किए जाते हैं। द्वारिकेश समूह की कल्याणकारी योजनाओं के तहत कम्बल वितरण का आयोजन किया गया है। मौके पर मानवेंद्र मिश्र, एचसी मिश्र तथा कुंदन सिंह सहित मिल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.