शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- जैतीपुर क्षेत्र के गांव खेड़ा बझेड़ा में द्वारिकेश चीनी मिल फरीदपुर द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें 50 गांव के करीब 800 किसान शामिल हुए। गोष्ठी में गन्ना शोध परिषद के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने गन्ने की नई प्रजातियों, बीमारियों से बचाव और अधिक पैदावार हेतु प्रशिक्षण दिया। उपमहाप्रबंधक दिनेश कुमार शर्मा और पीके चतुर्वेदी ने बसंत कालीन बोआई के लिए अनुदान, कृषि यंत्र, कीटनाशक एवं फफूंद नाशक पर 25-50 फीसदी सहायता की जानकारी दी। वरिष्ठ अधिकारी अनिल कुमार त्यागी ने गन्ना भुगतान और सुविधाओं की उपलब्धता पर जोर देते हुए किसानों को बसंत बोआई करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...