आगरा, अप्रैल 4 -- रेरा के बकाएदार द्वारिका रेजीडेंसी का खाता कुर्क कर बीस लाख सात हजार रुपये की वसूली की गई है। रेरा से बकाएदार की तीन आरसी एक करोड़ 64 लाख की आई थी। तहसील प्रशासन ने अब तक बकाएदार बिल्डर से 97 लाख 75 हजार रुपये की वसूली की है। बकाएदार पर अब 66 लाख से अधिक रुपये बकाया रह गए हैं। इसकी वसूली के लिए अमीनों की टीमें बिल्डर की अन्य संपत्तियों की तलाश कर रही हैं। एसडीएम सदर सचिन राजपूत के निर्देश पर बकाएदार बिल्डर का आईसीआईसीआई बैंक में खाता कुर्क कर 20 लाख सात हजार रुपये की वसूली की गई है। फरवरी माह में बिल्डर से 68 लाख रुपये की वसूली की गई थी। एसडीएम सदर ने बताया कि बकाएदार बिल्डरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में द्वारिका रेजीडेंसी पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं गायत्री बिल्डर समेत अन्य बकाएदारों पर भी कार्रवाई के लिए टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.