बिहारशरीफ, जनवरी 27 -- द्वारिका बिगहा में जयघोष के साथ शुरू हुआ 9 दिवसीय रुद्र महायज्ञ 151 कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ यज्ञ, लगा मेला उमड़ी भीड़ पूर्व विधायक सुनील कुमार ने की पूजा अर्चना कहा यज्ञ ही मनुष्य को बनाता है दिव्य फोटो : रुद्र महायज्ञ : हरनौत के द्वारिका बिगहा गांव में रुद्र महायज्ञ में शामिल लोग। हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड के द्वारिका बिगहा गांव में सोमवार को नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ में भक्तों की भीड़ उमड़ी। इसके पहले भक्तों ने 151 कलश के साथ नगर भ्रमण किया। इस दौरान पूरा वातावरण जय माता दी के जयकारे से गुंजायमान रहा। इसमें पूर्व विधायक सुनील कुमार ने भी पूजा अर्चना कर जनकल्याण की मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि यज्ञ ही मनुष्य को दिव्य बनाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यज्ञ सनातन परंपरा की धुरी है, जो हमें साधारण स...