रुद्रपुर, जुलाई 3 -- खटीमा। अल्केमिस्ट रोड द्वारका कॉलोनी के निवासियों ने अखंड भारतीय संस्था के पदाधिकारी के साथ द्वारका कॉलोनी में बरसात के दिनों में खाकरा नाले के भर जाने एवं ओवरफ्लो होने से कॉलोनी में भरने वाले पानी की निकासी की मांग की। पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी से मिले लोगों ने समस्याओं से अवगत कराया। वार्ड की महिलाओं ने नाले को चौड़ा करने की मांग की। पालिकाध्यक्ष जोशी ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। यहां अभिषेक गुप्ता, नगर मंडल पूर्व महामंत्री मनोज वाधवा, विजय कुमार, सावित्री देवी, आन सिंह धरियाल, विमल, कल्पना, अनीता देवी, मीना, सुमित्रा आदि वार्ड वासी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.