अल्मोड़ा, फरवरी 16 -- भाजपा में मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर रविवार को लोनिवि विश्रामगृह में बैठक हुई। पेयजल राज्य मंत्री दिनेश आर्या, अल्मोड़ा मेयर अजय वर्मा और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी की। पर्यवेक्षकों ने बताया कि संगठन की रीति-नीति के तहत कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जा रही है। इसकी रिपोर्ट प्रदेश संगठन को भेजी जाएगी। मंडल अध्यक्ष के लिए धीरेंद्र मठपाल, विवेक तिवारी, विजय बजेठा और जीवन बिष्ट ने दावेदारी पेश की। राज्य मंत्री दिनेश आर्य के नेतृत्व में पर्यवेक्षकों ने बारी-बारी से कार्यकर्ताओं से बात की। इससे पूर्व उनका कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया गया। यहां संचालक गगनदीप वर्मा, जिला महामंत्री विनोद भट्ट, मुकुल साह, मदन मोहन पांडेय, सुधीर मठपाल, भूपेंद्र कांडपाल, युगल किशोर आर्या, लक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.