अल्मोड़ा, फरवरी 20 -- द्वाराहाट। सांस्कृतिक नगरी द्वाराहाट में सकल हिंदू समाज की ओर से शुक्रवार को विराट हिंदू सम्मेलन हुआ। इस दौरान महामृत्युंजय मंदिर प्रांगण से शीतलापुष्कर मैदान तक शोभा यात्रा निकली। स्कूली बच्चों ने श्रीराम परिवार सहित विभिन्न धार्मिक झांकियों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक वेशभूषा और भक्तिमय नारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। सम्मेलन में संतों और विद्वानजनों ने हिंदू दर्शन और सनातन संस्कृति की मूल भावनाओं को बताया। समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक चेतना के प्रसार का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...