अल्मोड़ा, मार्च 26 -- द्वाराहाट। नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में चल रहे खेलो इंडिया पैरा गेम्स के दूसरे संस्करण में द्वाराहाट की गरिमा जोशी ने परचम लहराया है। छतगुल्ला निवासी पूरन चंद्र जोशी की बेटी गरिमा ने भाला क्षेपण में रजत तथा चक्का क्षेपण में कांस्य पदक जीत क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गरिमा ने बताया कि 21 से 27 तक आयोजित इन पैरा गेम्स में उत्तराखंड से एथलेटिक्स, पावर लिफ्टिंग तथा बैडमिंटन में कुल 19 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। एथलेटिक्स में अभी तक कुल सात पदक मिल चुके हैं। उनकी सफलता पर विधायक मदन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी व महेश नेगी, अनिल शाही, नगरपंचायत अध्यक्ष संगीता आर्या, दीपक किरौला, जगदीश रौतेला, चंद्रशेखर जोशी तथा कोच डा, सत्यपाल सिंह ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.