महाराजगंज, मई 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। द्वारपूजा के दौरान कहासुनी होने पर घरातियों व बारातियों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर जुटी भीड़ ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराना चाहा, लेकिन मामला शांत नही हुआ। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने स्थिति को संभाला। गोरखपुर क्षेत्र के ग्राम सभा बरगदही से चौक के एक मोहल्ले में बारात आई थी। द्वारपूजा की रस्म का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान नगर पंचायत एक युवक बाइक से पहुंचा, जिसकी बारात आये लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहा जा रहा है कि इससे नाराज हो अपने दोस्तों को फोन कर बुलाया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे युवक के दोस्तों की बारातियों से विवाद हो गया और मामला मारपीट में बदल गया। इसमें दूल्हे के भाई सहित चार लोग गम्भीर रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.