गिरडीह, दिसम्बर 12 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। गुरुवार अहले सुबह जमुआ थाना क्षेत्र के द्वारपहरी में नकाबपोश अपराधियों ने एक ग्रामीण डॉक्टर के घर में घुसकर उस समय लूटपाट की जब वे मॉर्निंग वाक से लौटे ही थे। द्वारपहरी गांव तीन थाने का एक केंद्र बिंदु है जहां तीन थाना का सीमाना पड़ता है। यहां आए दिन आपराधिक घटनाएं घटती रहती है। द्वारपहरी की घटित घटना स्थल जमुआ थाना में पड़ता है, जबकि समीपवर्ती थाना मुफस्सिल थाना, भरकट्टा ओपी क्षेत्र पड़ता है। बताया गया कि सुबह मॉर्निंग वॉक कर लौट रहे डॉ. हरेंद्र प्रसाद के घर गुरुवार अहले सुबह नकाबपोश अपराधियों ने योजनाबद्ध तरीके से लूट की घटना को अंजाम दिया। डॉ. प्रसाद अपने घर के हिस्से में ही मेडिकल दुकान भी चलाते हैं। इसी का लाभ उठाते हुए तीन अपराधी ...