दिल्ली, मई 14 -- मंगलवार को दिल्ली के द्वारका में कुछ छात्रों को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया। इस मामले को लेकर छात्रों के परिजनों ने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा अवैध घोषित की गई फीस वृद्धि को जमा करने से मना कर दिया, इस वजह से उनके बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला गया है। इस मामले को लेकर कई छात्रों के परिजन स्कूल के गेट के सामने विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गए। मंगलवार को स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के परिजनों ने कहा कि 9 मई को उन्हें स्कूल की तरफ से एक मेल प्राप्त हुआ। उस मेल के माध्यम से बताया गया कि दिल्ली स्कूल शिक्षा अधिनियम 1973 के नियम 35 के तहत उनके बच्चों के नाम हटा दिए गए हैं। परिजनों ने कहा कि उनके बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.