गुड़गांव, फरवरी 5 -- गुरुग्राम। दिल्ली परिवहन निगम की सिटी बस को दिल्ली के द्वारका मेट्रो स्टेशन से द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर-81 से लेकर सेक्टर-115 को जोड़ने में अभी समय लगेगा। दिल्ली परिवहन निगम ने द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम डिवेलपमेंट एसोसिएशन को ई-मेल के माध्यम से जवाब दिया है कि मौजूदा समय में इस रूट पर बस का संचालन संभव नहीं है। नई बसों के आवागमन के बाद संभावनाओं को तलाशा जाएगा। द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम डिवेलपमेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक ई-मेल दिल्ली परिवहन निगम को लिखकर आग्रह किया था कि द्वारका मेट्रो स्टेशन से गुरुग्राम के सेक्टर-81 से लेकर सेक्टर-115 को जोड़ा जाए। इस पत्र में कहा था कि गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड की बस सेवा इस रूट पर नहीं है। इससे यात्रियों को मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में भारी परेशानियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.