गुड़गांव, जनवरी 28 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी की सड़कों पर रील और सोशल मीडिया फेम के लिए जान जोखिम में डालकर स्टंट करने का चलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला द्वारका एक्सप्रेसवे का है, जहां दो गाड़ियों के सनरूफ खोलकर बाहर निकलकर स्टंट करते हुए युवकों का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए गुरुग्राम पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ राजेंद्रा पार्क थाने में कड़ी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक्सप्रेसवे की तेज रफ्तार के बीच दो लग्जरी गाड़ियां चल रही हैं। गाड़ियों के सनरूफ खुले हुए हैं और उनमें सवार युवक बाहर निकलकर हाथ हिलाते हुए वीडियो बनवा रहे हैं। यह न केवल उन युवकों की जान के लिए खतरा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों के लिए भी बड़ी दुर...