गुड़गांव, जनवरी 4 -- गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर कार से स्टंट करने का वीडियो एक बार फिर वायरल हुआ है। इस बार काले रंग की थार से स्टंट किया गया है। थार की परिचालक सीट पर बैठा युवक शीशा खोलकर खिड़की पर बैठ जाता है। थार के पीछे चल रही कार के चालक ने युवक के इस स्टंट को कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो तीन जनवरी का बताया जा रहा है। शनिवार दोपहर एक बजे हार्दिक भाटिया नामक युवक ने सोशल मीडिया पर डाला है। इसमें यातायात पुलिस, दिल्ली के अलावा गुरुग्राम के जिला उपायुक्त और मुख्यमंत्री हरियाणा को टैग किया है। यातायात पुलिस, दिल्ली की तरफ से जवाब में कहा गया है कि इस मामले में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की प्रहरी ऐप पर शिकायत दर्ज करवाएं। यह वीडियो गुरुग्राम से दिल्ली की तरफ गांव बजघेड़ा के आसपास की बताई ...